Nokia 7.3 जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स हुए लीक ।

Nokia 7.3 जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स हुए लीक



HMD Global ने पिछले दिनों Nokia ब्रांड के तहत तीन नए स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 को लॉन्च किया था। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Nokia 7.3 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। जो कि Nokia 7.2 का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई है जिसके मुताबिक Nokia 7.3 को Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और यह कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है।

Nokiapoweruser की रिपोर्ट के मुताबिक Nokia 7.3 को जुलाई 2020 में लॉन्च किया जा सकता है और कंपनी इसे मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Nokia 7.3 की कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च या कीमत से जुड़ी कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। 

लेकिन सामने आई रिपोर्ट में Nokia 7.3 के कई फीचर्स का खुलासा किया गया है। जिसके अनुसार
इसके फीचर्स निम्न है :

#1. इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ प्योर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट पर पेश होगा और इसमें यूजर्स को 5G सपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

#2. फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है।

#3. इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध होगा। वहीं  24MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।

#4. फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगर​​प्रिंट सेंसर उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया जा सकता है।

#5. अन्य फीचर्स के तौर पर Nokia 7.3 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

"उम्मीद है कि फोन का लुक काफी हद तक Nokia 7.2  के समान हो सकता है।"

Post a Comment

0 Comments